महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका की स्थायी समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता नितिन लांडगे समेत को रिश्वत लेने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लांडगे के निजी सहायक समेत उसके चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लांडगे ने पिंपरी-चिंचवड में विज्ञापन होर्डिंग्स के लिए कार्य आदेश को मंजूरी देने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी। सौदे को छह लाख रुपये में अंतिम रूप दिया गया था और शिकायतकर्ता को किश्त के रूप में 1.18 लाख रुपये देने को कहा था।