एक्टिविस्ट दीपक राज सिंह द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर को फैलने से रोक पाने में नाकाम रहे अधिकारियों व प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर गुहार लगाई गई है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण जिन कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है, उनके परिवारवालों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही याचिका में यह भी कहा गया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों को सख्त सजा दी जाए और लापरवाही बरतने पर अथॉरिटी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
एक्टिविस्ट दीपक राज सिंह द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर को फैलने से रोक पाने में नाकाम रहे अधिकारियों व प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही याचिका में कहा गया है कि केंद्र व राज्य सरकारों को निर्देश दिया जाए कि वे कुंभ और हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान रैलियों में शामिल होने के कारण संक्रमित हुए लोगों को इलाज के लिए वित्तीय व चिकित्सकीय सहायता दें। याचिकाओं में कहा गया है कि अथॉरिटी की लापरवाही के कारण ही कोविड संक्रमण तेजी से फैला है।