फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Nisarga : महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद कमजोर हुआ तूफान, देखिये तस्वीरें

Wed, 03 Jun 2020 09:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
तेज लहरों के बीच नाव किनारे लाने की कोशिश करते मछुआरे - फोटो : पीटीआई
एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है तो दूसरी ओर प्राकृतिक आपदाएं आम जनजीवन पर दोहरी मार की तरह पड़ रही हैं। पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान ने कहर बरपाया तो अब महाराष्ट्र और गुजरात चक्रवात निसर्ग से जूझ रहे हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि 120 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बुधवार की दोपहर महाराष्ट्र के तट पर पहुंचा भीषण चक्रवात निसर्ग अब कमजोर पड़ने लगा है और शाम तक इसकी तीव्रता और घट गई है। तस्वीरों में देखिए कैसा रहा निसर्ग के दौरान माहौल...
विज्ञापन

2 of 10
चक्रवात निसर्ग की सबसे ज्यादा मार मछुआरों पर पड़ी है। उन्हें खुद और परिवार को तो सुरक्षित स्थानों पर ले ही जाना पड़ा साथ में उनकी आजीविका का साधन नावों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी थी यह तस्वीर ठाणे के उत्तम में चक्रवात निसर्ग से भूस्खलन होने के बाद में नाव को सुरक्षित स्थान पर ले जाते मछुआरों की है। 
विज्ञापन

3 of 10
देश में फिलहाल संकट का सबब बने कोरोना वायरस से देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। ऐसे में चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र की तटीय आबादी के लिए बड़ा संकट बन गया। बांद्रा में अरब सागर के किनारे पर बने झोपड़े के पास खड़ा एक व्यक्ति और पीछे समुद्र में उठती तेज लहरें। 

4 of 10
तूफान निसर्ग दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र तट से टकराया और अगले तीन घंटे तक लैंडफॉल प्रक्रिया चली। इसी के साथ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अलीबाग सहित कई इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो गया। सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के बाद नाव में से पानी निकालते मछुआरे।
विज्ञापन

5 of 10
महाराष्ट्र में रत्नागिरि नर्मदा सीमेंट पोर्ट पर चक्रवात निसर्ग के दौरान एक जहाज से टकराती लहरें। 
विज्ञापन

6 of 10
संकट के इस समय में मुंबई में स्थितियों का आनंद लेने वाले लोग भी दिखे। मुंबई में मरीन ड्राइव पर चक्रवात निसर्ग के दौरान फोटो खिंचवाती एक युवती। 
विज्ञापन

7 of 10
मछुआरों के लिए सबसे बड़ी समस्या उनकी नावों की सुरक्षा की रही। कई मछुआरे खींच कर नाव ले गए तो कुछ ने वाहनों का इस्तेमाल किया। मुंबई में चक्रवात निसर्ग के दौरान अपनी नाव को बधवार पार्क तक पहुंचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करते मछुआरे। 

8 of 10
चक्रवात तूफान निसर्ग के चलते महाराष्ट्र के ठाणे में सुरक्षित स्थानों पर जाते मछुआरे। 

9 of 10
निसर्ग के दौरान समुद्र की लहरों का अलग ही अंदाज दिखा। चक्रवात निसर्ग के दौरान कोझिकोड में समुद्र में उठती लहरों की यह तस्वीर इसे बखूबी बयां कर रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को चक्रवात निसर्ग के चलते बंद कर दिया गया है। 

(तस्वीरें : पीटीआई)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें