फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध यात्रा निकाल रहे फिजियोथेरेपिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को भेजा ईमेल

Sun, 01 Sep 2019 06:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात में अपनी कुछ मांगों को लेकर विरोध यात्रा निकाल रहे फिजियोथेरेपिस्टों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इस मेल में एक मेडिकल बिल के ड्राफ्ट में बदलाव और इस पेशे के लिए एक स्वतंत्र राष्ट्रीय काउंसिल का गठन करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि पूरे देश के करीब 800 फिजियोथेरेपिस्टों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर 25 अगस्त को दक्षिण गुजरात में स्थित डांडी से अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम तक करीब 254 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू की थी। इन मांगों में ड्राफ्ट क्लीनिकल इस्टाब्लिशमेंट के तीसरे संशोधन नियम में पेशे से संबंधित कुछ मुद्दों पर सुधार की मांग की गई है। 

यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष उमाशंकर मोहंती ने कहा, 'स्वतंत्र केंद्रीय फिजियोथेरेपी काउंसिल के गठन के लिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गुजरात राज्य फिजियोथेरेपी काउंसिल की स्थापना की थी। ईमेल शनिवार को भेजा गया जब यात्रा वडोदरा पहुंच गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें