फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election Phase-I: पहले चरण की 89 सीटों से ये दिग्गज मैदान में, जानें तीनों बड़ी पार्टियों के चेहरों को

Thu, 01 Dec 2022 06:00 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों के लिए कुल 2,39,76,670 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही 788 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। मतदान गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 
विज्ञापन
गुजरात चुनाव, पहला चरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2022 गुजरात चुनाव में पहले चरण का मतदान आज होना है। पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों के लिए कुल 2,39,76,670 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी की किस्मत एक दिसंबर को ईवीएम में कैद हो जाएगी। प्रमुख मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। आइये जानते हैं पहले चरण की सभी 89 सीटों पर इन पार्टियों ने किसे उतारा है...
विज्ञापन

कच्छ - फोटो : अमर उजाला
कच्छ जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में छह में से चार सीटों पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को दो सीट पर जीत हासिल हुई थी।

 

सुरेन्द्र नगर - फोटो : अमर उजाला
सुरेन्द्र नगर जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस चार सीट पर विजयी हुई थी। 
 

जामनगर - फोटो : अमर उजाला
जामनगर जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में दो सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस तीन सीट पर विजयी हुई थी। 
 

देवभूमि द्वारका - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि द्वारका जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। 
 

पोरबंदर - फोटो : अमर उजाला
पोरबंदर जिले में दो ही विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा और एक पर एनसीपी के  उम्मीदवार को जीत मिली थी। 

गिर सोमनाथ - फोटो : अमर उजाला
गिर सोमनाथ जिले में चार विधानसभा सीट हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत नहीं मिल पाई थी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस चारों सीट पर विजयी हुई थी। 
 

भावनगर - फोटो : अमर उजाला
भावनगर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में छह सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। 
 

बोटाद - फोटो : अमर उजाला
बोटाद जिले में दो ही विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। 
 

नर्मदा - फोटो : अमर उजाला
नर्मदा जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। एक सीट अन्य के खाते में गई थी। 
 

भरूच - फोटो : अमर उजाला
भरूच जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को तीन सीट पर जीत मिली थी जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। एक सीट भारतीय ट्रायबल पार्टी ने जीती थी। 

सूरत - फोटो : अमर उजाला



सूरत जिले में 16 विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को 15 सीट पर जीत मिली थी जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी।
 

तापी - फोटो : अमर उजाला
तापी जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों सीट पर विजयी हुई थी।
 

डांग्स - फोटो : अमर उजाला
डांग्स जिले में एक विधानसभा सीट है। 2017 विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इकलौती सीट पर विजयी हुई थी।
 

नवसारी - फोटो : अमर उजाला
नवसारी जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में चार में से तीन सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी।
 

वलसाड - फोटो : अमर उजाला
वलसाड जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में पांच में से चार सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी।
 

मोरबी - फोटो : अमर उजाला
मोरबी जिले में कुल तीन विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में तीन में एक भी सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत नहीं मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को सभी तीन सीट पर विजयी हुई थी।
 

अमरेली - फोटो : अमर उजाला
अमरेली जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीट पर कांग्रेस विजयी हुई थी। 
 
विज्ञापन

जूनागढ़ - फोटो : अमर उजाला
जूनागढ़ जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में पांच में से एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस को चार सीट पर जीत हासिल हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें