फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई का दावा पांच जनवरी के प्रदर्शन में टीएमसी नेता होंगे शामिल, सांसद का इनकार

Thu, 02 Jan 2020 02:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अबु ताहेर खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए केरल के संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पांच जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। संगठन के हसीबुल इस्लाम ने कहा, पहम मुर्शिदाबाद में पांच जनवरी को सीएए के खिलाफ प्रधर्शन करेंगे। इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अबु ताहेर खान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन





इस दावे को लेकर टीएमसी के सांसद खान का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे पीएफआई के दावे की कोई जानकारी नहीं है। यदि उन्होंने अपने पोस्टर में मेरे नाम का जिक्र किया है तो मैं इसे लेकर कुछ नहीं कर सकता हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें