तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 पैसे की कटौती की है। हालांकि, रविवार को डीजल के दाम में कोई कमी नहीं की गई। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.11 रुपये और डीजल की 69.11 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।
मुंबई में पेट्रोल के दाम 65.92 रुपये, जबकि कोलकाता में 80.75 प्रति लीटर रुपये रहे। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 81.09 रुपये प्रति लीटर रहा। रविवार को भी महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा 87.69 रुपये प्रति लीटर रहा। अंडमान निकोबार के पोर्टब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता 67.29 रुपये प्रति लीटर बिका।
चार महानगरों में कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 77.96 69.11
कोलकाता 80.60 71.66
मुंबई 85.75 73.58
चेन्नई 80.94 72.97
(कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)