फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी, रविवार को रहा सबसे महंगा

Sun, 20 Jan 2019 10:02 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol pump - फोटो : PTI
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को आया है। साल की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी के पहले सप्ताह के बाद लगातार कीमतों में उछाल नजर आ रहा है। दिल्ली में भी रविवार को भाव चढ़ा रहा। 

विज्ञापन


दिल्ली में डीजल की कीमत रविवार को 0.29 पैसे बढ़ कर 65.45 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि पेट्रोल की कीमत 0.23 पैसे बढ़ कर 70.95 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों का भाव चढ़ा रहा। यहां पेट्रोल 0.23 पैसे बढ़कर 76.58 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमत 0.31 पैसे बढ़ कर 68.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव क्रमश: 76.58 और 73.65 रुपए प्रति लीटर रहा। 

नोएडा में पेट्रोल की कीमत 70.43 रुपये प्रति लीटर बताई गई, जबकि गाजियाबाद में 70.31 रुपये प्रति लीटर बताई गई। फरीदाबाद और गुड़गांव में भी 71 रुपये से उपर पेट्रोल की कीमत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें