सोमवार को लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई। इस दिन पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई, वहीं डीजल में यह कमी 14 पैसे प्रति लीटर रही।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक 4 जून को पेट्रोल के दाम गिर कर 77.96 रुपये प्रति लीटर पर आ गया जो कि एक दिन पहले के 78.11 रुपये के मुकाबले 15 पैसे कम है।
इसी तरह डीजल की कीमत भी एक दिन पहले के 69.11 रुपये के मुकाबले सोमवार को 14 पैसे प्रति लीटर घट कर 68.97 पैसे प्रति लीटर रही।