चेन्नई के पास तांबरम में शनिवार को एक आरएसएस नेता के घर पर पेट्रोल बम फेका गया। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ या संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि तामंबरम के चितलापक्कम में आरएसएस कार्यकर्ता सीतारमण के आवास पर पेट्रोल बम फेंका या। पेट्रोल बम फेंकने वाले दो अज्ञात लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
धमाके की आवा सुनकर बाहर आए परिजन
62 वर्षीय सीतारमण आरएसएस के जिला समन्वयक हैं। जब पेट्रोल बम फेंका गया तो वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। धमाके की आवाज सुनकर सभी परिजन बाहर निकल आए।
सुबह करीब 4 बजे हुई घटना
आरएसएस नेता ने बताया कि सुबह करीब चार बजे हमने तेज आवाज सुनी और बाहर आग देखी। हम सोच रहे थे कि कोई शॉर्ट सर्किट है लेकिन ऐसा नहीं था। हमने आग बुझाई और पुलिस अधिकारियों सूचना दी।
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
मामले की जानकारी मिलते ही चितलापक्कम के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पता चला कि एक दोपहिया वाहन पर सवार दो व्यक्ति उनके घर के सामने रुके, उन्होंने पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाई और बोतल को घर के अंदर फेंक दिया।
पल्लीकरनई के उपायुक्त जोस थंगैया ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां पेट्रोल बम फेंका गया था। उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद से तांबरम इलाके में सनसनी फैल गई।
पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
इससे पहले शुक्रवार की रात तमिलनाडु के कुनियामुथुर शहर में एक भाजपा कार्यकर्ता सरथ के आवास पर भी बोतल बम फेंका गया थी। इसमें हमले में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी तरह गुरुवार को भी भाजपा कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल फेंकी गई थी।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा के मुताबिक, यह एक आतंकी हमला था।