फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल फिर हो सकता है महंगा, एक महीने में 2 रुपये से अधिक बढ़ चुकी हैं कीमतें

Mon, 11 Mar 2019 03:39 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है। इसे देखते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब से ईंधन की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते कीमतें कम करने में अहम भूमिका निभाने की अपील की है। प्रधान ने तीन सप्ताह में दूसरी बार शनिवार रात भारत यात्रा पर आए सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल-फलीह के सामने कच्चे तेल की दरों को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

विज्ञापन


प्रधान ने अल-फलीह के साथ बैठक के बाद ट्वीट में कहा- ‘मैंने ईंधन की बढ़ रही कीमतों पर अपनी चिंता अल-फलीह के समक्ष जाहिर की है। कीमतों का उचित स्तर बनाए रखने के लिए उनसे सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।’ रविवार को आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधान ने कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक और वैश्विक तेल बाजार में संतुलन बनाए रखने में सऊदी अरब की भूमिका का उल्लेख किया। साथ ही वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी को लेकर चिंता जताई। प्रधान ने ओपेक समेत अन्य देशों के उत्पादन में कटौती के निर्णय को देखते हुए भारत को कच्चे तेल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

सऊदी को निवेश के लिए आमंत्रण

बैठक के दौरान भारत ने सऊदी अरब को अपने रणनीतिक तेल भंडारण में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही दोनों मंत्रियों ने महाराष्ट्र में 44 अरब डॉलर (3.08 लाख करोड़) की अनुमानित लागत वाली पहली संयुक्त उद्यम पश्चिमी तट रिफाइनरी एवं पेट्रो रसायन परियोजना के त्वरित कार्यान्वयन के लिए उठाए जाने वाले तात्कालिक कदमों पर भी चर्चा की। साथ ही हाल में हुई भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का वैश्विक तेल बाजार पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर भी चर्चा की है। हालांकि, बयान में इस बात की कोई जानकारी नहीं गई है कि भारत की मांग के संबंध में अल-फलीह ने क्या कहा। 
विज्ञापन


एक महीने में 2 रुपये से अधिक बढ़ चुकी हैं कीमतें

दरअसल, पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.12 रुपये और 2.03 रुपये प्रति लीटर की दर से तेजी आई है। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 72.40 रुपये और डीजल 67.54 रुपये प्रति लीटर पर था। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें