बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) प्रबंधन को अयोग्य ठहराने के लिए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इसने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है। याचिका बीसीए की विरोधी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) ने दायर की है। सीएबी की याचिका पर ही सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई में बड़े पैमाने पर सुधार के आदेश दिए थे।
आईपीएल में खिलाने की आंशिक दृष्टिहीन क्रिकेटर की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आंशिक रूप से दृष्टिहीन क्रिकेटर रतेंद्र सिंह जायारा की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में उसे शामिल करने के लिए बीसीसीआई को निर्देश देने की मांग की गई थी। रतेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका को मेरिट के अनुकूल न पाए जाने पर खारिज कर दिया।