फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोविड-19 और बाढ़ मुक्त होने तक बिहार चुनाव टालने की मांग

Fri, 21 Aug 2020 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

इस साल अक्तूबर-नवंबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव को टालने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में शीर्ष अदालत से निर्वाचन आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह चुनाव को तब तक के लिए टाल दे जब तक राज्य कोविड-19 और बाढ़ से मुक्त नहीं हो जाता है। 

विज्ञापन




बता दें कि बिहार इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के साथ-साथ बाढ़ की आपदा से भी जूझ रहा है। बीते दिनों विपक्ष की ओर से बार-बार चुनाव डालने की मांग की जा रही थी। लेकिन, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इन सभी आशंकाओं पर विराम लगाते हुए कहा था कि बिहार में चुनाव तय समय पर ही होंगे। 

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आज यानी शुक्रवार को महामारी के दौरान चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इनमें चुनाव पर महामारी का असर न पड़े और लोगों का स्वास्थ्य न प्रभावित हो इसे देखते हुए चुनाव करवाने की प्रक्रिया तैयार की है। इस दौरान मतदान से लेकर प्रचार तक कई बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें