फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हैदराबाद एनकाउंटर मामला, दो वकीलों ने दायर की याचिका

Sat, 07 Dec 2019 12:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बर्बरता करने वाले चारों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह मामला उच्चतम न्ययालय पहुंच गया है। वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव ने इस मुठभेड़ के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन

इनका कहना है कि अदालत के 2014 में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। याचिकाकर्ताओं ने मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जांच और कार्रवाई की मांग करने के लिए याचिका दायर की है।

मुठभेड़ को लेकर अदालत में एक और याचिका दाखिल की गई है। जिसमें अदालत की निगरानी में एक एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका को वकील एमएल शर्मा ने दाखिल किया है। उन्होंने जया बच्चन और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ न्यायिक हत्यारों का समर्थन करने के लिए कार्रवाई करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह साइबराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दुष्कर्म के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया था। पुलिस इन्हें घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी। पुलिस का कहना है कि इन्होंने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में मारे गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें