सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार संथालिया ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश में शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, तत्कालीन विधायक अमित कुमार महतो का वोट वैध था। महतो ने निचली अदालत के फैसले से पहले अपना वोट डाला था।