देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के दिन ही सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के चेयरमैन के पिता का निधन हो गया था, लेकिन संजीव ने उसके बावजूद 24 घंटे में निर्बाध तेल आपूर्ति के काम में जुट गए। जब से राज्यों ने कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध की घोषणा की है, तब से संजीव तेलशोधक कारखाने के ऑपरेशन और वितरण की पूरी चेन का काम देख रहे हैं। संजीव के 89 वर्षीय पिता का 24 मार्च को निधन हो गया था।