फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेप्सी राजधानी', 'कोक शताब्दी' जैसे होंगे ट्रेन के नाम, रेलवे ला रही है खास योजना

Mon, 09 Jan 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आने वाले दिनों में अगर आप 'पेप्सी राजधानी' या 'कोक शताब्दी' से यात्रा करते हैं तो हैरान होने की आवश्यकता  नहीं है। रेल मंत्रालय ने लोगों पर बिना किराए का बोझ बढ़ाए राजस्व बढ़ाने का नया तरीका निकाला है। रेलवे की योजना है ट्रेन और रेलवे स्टेशन के नाम ब्रांड के हिसाब से बदलने की है।
विज्ञापन


ब्रांड के प्रचार के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेन का नाम ब्रांड के साथ जोड़ेगा और उसके बदलने पैसा जुटाया जाएगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय का इस योजना से संबंधित प्रस्ताव तैयार है और इसे रेलवे बोर्ड की अगली बैठक में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव के मुताबिक, कोई भी ब्रांड या कंपनी किसी भी ट्रेन के पूरे मीडिया अधिकार खरीद सकेगी। मीडिया अधिकार खरीदने के बाद कंपनी या ब्रांड ट्रेन की बोगियों के भीतर या बाहर अपना प्रचार कर सकेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूपीए सरकार ने भी किया था प्रयास

IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10 - फोटो : demo
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया, 'रेलवे ने विज्ञापन अधिकार को अलग-अलग बेचने के बजाय पूरे मीडिया राइट्स देने की तैयारी की है। इसके साथ ही स्टेशनों के मीडिया अधिकार भी बड़े कॉर्पोरेट खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।' 

दरअसल, पीएम मोदी बिना रेल भाड़ा बढ़ाए विज्ञापन और अन्यों स्रोत्रों से राजस्व बढ़ाने की योजना चाहते थे। इसी के तहत हालिया बैठक में यह प्रस्ताव आया। हालांकि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने भी  इस तरह की कोशिश की थी लेकिन यह योजना जमीं पर नहीं उतर सकी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें