राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की हाल में लांच हुई वेबकास्ट सुविधा से लोगों को लाभ होगा। देशभर में लोग इससे सीधे जुड़ सकेंगे। एनएचआरसी के चेयरमैन जस्टिस एचएल दत्तू ने हाल में वेबकास्ट सुविधा को लांच किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनएचआरसी के चेयरमैन ने वेबकास्ट के साथ ही उन्नत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली को दोबारा लांच किया था। अधिकारी ने बताया कि वेबकास्ट सुविधा से हम देशभर में लोगों से सीधे जुड़ सकेंगे।
जस्टिस दत्तू ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में एनएचआरसी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वेबसाइट लांच की थी। वेबकास्ट सुविधा के रूप में एनएचआरसी की वेबसाइट में एक अतिरिक्त फीचर को शामिल किया गया है। इससे अधिकारी सीधे लोगों से जुड़ सकेंगे। इससे आम लोगों को फायदा होगा और वे आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रमों को जान सकेंगे।