फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा चाहिए? तो दर्शन करने इस 500 साल पुराने मंदिर में आइए

Mon, 31 Dec 2018 03:48 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
visa temple
विज्ञापन

आए दिन हम अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखते हैं जो वीजा न मिलने के कारण परेशान रहते हैं। ऐसा होने से उनका विदेश में नौकरी करने का सपना भी टूट जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दर्शन करके आपकी वीजा की मनोकामना पूरी हो सकती है। 

विज्ञापन


ये मंदिर तेलंगाना के हैदराबाद से 40 किमी की दूरी पर उस्मान सागर के तट पर स्थित है। यूं तो इस मंदिर का नाम चिल्कुर बालाजी मंदिर है लेकिन इसे वीजा वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

बताया जाता है कि ये मंदिर 500 साल पुराना है। जहां वेंकटेश्वर बालाजी की मूर्ति स्थापित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान वेंकटेश्वर के भक्त काफी दूर से पैदल चलकर आते थे। इसी दौरान एक दिन भगवान उनके सपने में आए और कहा कि वह उनके घर के पास एक जंगल में ही रहते हैं।
विज्ञापन


भक्त ने जब जंगल की भूमि में खुदाई की तो उसे श्रीदेव और भूदेव की मूर्तियां मिलीं। जिन लोगों को विदेश यात्रा करनी हो और वीजा न मिले वो लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले लोग 108 परिक्रमा लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने के बाद उनकी वीजा की मनोकामना पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें