फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद सैलरी का पहला दिन, एटीएम-बैंक के बाहर लंबी लाइनें

Thu, 01 Dec 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
atm line
विज्ञापन
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद से पूरे देश में लोग कैश की समस्या से जूझ रहे हैं। 30 नवंबर को अकाउंट में सैलरी आने के बाद एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी गई, वहीं 1 दिसंबर को सुबह से एटीएम और बैंक के बाहर लोगों को लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन


> बताया जा रहा है कि मैसूर में नोटों की छपाई के लिए सरकार ने सेना से मदद मांगी है। वहां 200 जवान भेजे गए हैं। 
> इधर सरकार के नए निर्देश के मुताबिक, एयरलाइंस टिकट बुक कराने के लिए पुराने टिकट 2 दिसंबर तक ही मान्य हैं।

> पेट्रोल पंप पर भी दो दिसंबर तक ही चलेंगे पुराने नोट।

> बैंक की लाइन में लगने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहे 24 हजार 
> रुपए।  कहीं 4 हजार तो कहीं 8 या 10 हजार ही दिए जा रहे हैं। People queue up outside ATMs in Delhi on the first payday after #DeMonetisation  (visuals from Parliament street) pic.twitter.com/8LJ0H9zGdH — ANI (@ANI_news) December 1, 2016 30 नवंबर को अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों को सैलरी देती हैं। ऐसे में अकाउंट में सैलरी क्रेडिट होने के बाद लोग एटीएम और बैंक में पैसे निकालने गए, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। 

गुरुवार की सुबह से ही देश के अधिकतर हिस्से में एटीएम और बैंक के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहां लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

एटीएम से निकल रहे हैं सिर्फ दो हजार के नोट

noteban
> कई जगह से सूचनाएं आ रही हैं कि वहां एटीएम में सिर्फ 2000 के नोट हैं, ऐसी स्थिति में वे 25 सौ रुपए नहीं निकाल पा रहे हैं।
> बैंकों के कई ब्रांच में पैसे नहीं है, इससे लाइन में खड़े लोग लौट रहे हैं।
> कई ब्रांचों में लोगों की बैंक कर्मचारियों से झड़प भी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें