फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 65.66% ने माना, यूपी में बनेगी बहुमत की सरकार

Fri, 10 Mar 2017 10:14 PM IST
amarujala.com- Written by : विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में आने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। परिणाम से पहले जो अनुमानित परिणाम यानि एग्जिट पोल आए हैं उनमें ज्यादतर राज्यों में भाजपा को बड़ी पार्टी के तौर पर उभरता दिखाया गया है। वहीं, यूपी के मामले में करीब-करीब हर एग्जिट पोल एक दूसरे से भिन्न संभावना जता रहा है। पोल्स पर अगर एक बारगी यकीन करें तो सवाल उठता है कि क्या यूपी में कोई पार्टी बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी। इसी को लेकर अमर उजाला ने भी ऑनलाइन पोल आयोजित किया। सवाल था क्या यूपी में बहुमत की सरकार बन पाएगी ? 
विज्ञापन


पहले दिन के पोल के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-

पोल में कुल 12241 लोगों ने भाग लिया 

65.66% यानि 8038 लोगों का मानना है कि यूपी में बहुमत की सरकार बनेगी। हालांकि ये बहुमत किसे मिलेगा ये 11 को पता चल ही जाएगा।

30.68% यानि 3756 लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं होगा यानि यूपी में किसी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं होगा। 

जबकि 3.65% यानि 447 लोग इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें