फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम में उड़ी के सैनिकों की शहादत को भी सलाम, ताजिये के साथ लगाया सैनिकों का पोस्टर

Tue, 11 Oct 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
विज्ञापन
करबला की जंग इंसानियत को बचाने के लिए जुल्म के खिलाफ लड़ी। पैगंबर ए इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने अहले खानदान के साथ शहादत देकर दुनिया को बता दिया कि हक के लिए जान भी देनी पड़ी, तो कोई गम नहीं। जगदीशपुरा के पुलक विहार कालोनी के मुस्लिम युवा शहादत के महीने में उड़ी हमले में शहीद सैनिकों को भी खिराज ए अकीदत पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूं तो सुलहकुल की इस नगरी में शहरभर में दो हजार से ज्यादा स्थानों पर ताजिये रखे गए हैं। गमगीन महीने में हजरत इमाम हुसैन, हजरत हसन की शहादत में सातवीं तारीख को ताजिये रखे जाते हैं। पुलक विहार के मुस्लिम युवाओं ने ताजिया रखने के साथ ही उड़ी हमले के शहीद सैनिकों के पोस्टर को भी स्थान दिया है। अमीन खान का कहना है कि ये शहादत का महीना है। 

हमारे देश के सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान गंवाई है। इसलिए हम उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। महबूब खान उस्मानी कहते हैं कि पाकिस्तान के आतंकवादियों से लोहा लेने में शहीद हुए जांबाज सैनिकों को याद करना फख्र की बात है। पुलक विहार कालोनी के इस ताजिये को देखने के लिए दूरदराज से हर वर्ग के लोग आ रहे हैं। युवाओं की इस पहल को बड़ों ने भी सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें