फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया राहुल गांधी की कैलाश यात्रा का मुद्दा

Fri, 07 Sep 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 12 दिन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। उनकी धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाने से लेकर उनकी यात्रा की वैधता तक पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। यात्रा से राहुल पर्वत, नदी और तालाबों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें निशाना बनाया है। ट्रोलर्स ने राहुल की इस यात्रा की सच्चाई पर सवाल उठाए। एक ट्रोलर का कहना है कि राहुल कहीं और गए थे लेकिन बताया जा रहा है कि वह कैलाश मानसरोवर गए थे।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि राहुल ने गूगल से कैलाश मानसरोवर की कुछ तस्वीरें डाउनलोड करके साझा की हैं। महेश विक्रम हेगड़े नाम के यूजर ने कहा, 'राहुल गांधी इंटरनेट से तस्वीरें को ट्वीट क्यों कर रहे हैं? क्या वह कहीं और है और मानसरोवर में होना बताने की कोशिश कर रहे हैं?' एक यूजर ने पूछा कि राहुल सच में यात्रा पर हैं या नेपाल में मांस खा रहे हैं। 

विकास पांडे ने कहा, 'राहुल गांधी गूगल इमेस सर्च से मानसरोवर की तस्वीरों को ट्वीट क्यों कर रहे हैं। वह असल में वहां हैं या नेपाल में सुअर के मांस का आनंद उठा रहे हैं।' मैथुन ने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह तस्वीरें राहुल गांधी के जस्ट डायल प्रोफाइल से हैं।' रोजी ने लिखा, 'आखिर राहुल गांधी की कोई तस्वीर क्यों नहीं है? इतना बड़ा मौका और फिर भी कोई सेल्फी या समूह की तस्वीर नहीं? बहुत आश्चर्यजनक।' 
विज्ञापन


आरोही त्रिपाठी ने कहा, 'राहुल गांधी खुद को साबित करने के लिए एक सेल्फी पोस्ट कीजिए। आप देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हमें निराश मत कीजिए।' प्रीति गांधी ने कहा, 'मेरे सूत्रों ने मुझे बताया है कि कांग्रेस आईटी सेल ने सभी नेताओं और पार्टी के सदस्यों को नकली हिंदू राहुल गांधी की कैलाश यात्रा को ट्विटर पर मार्केट करने के लिए कहा गया है।' वैसे यह पहली बार नहीं है जब राहुल ट्रोलर्स के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी उनके बयानों पर लोगों ने मजे लिए हैं।
विज्ञापन

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें