फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान कराने पर शिक्षक को पांच घंटे बंधक बनाया

Sun, 18 Sep 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्ष्मीपुर/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई थाना के आजाद नगर बभनी स्थित इकरा इंटर कालेज के एक अध्यापक ने कालेज प्रशासन पर राष्ट्रगान कराने को लेकर पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र में बंधक बनाए जाने के साथ ही कालेज में जिला प्रशासन के अनुमति के बिना ही मस्जिद व मीनार बनाने का आरोप लगाया है। कोल्हुई थाना के सोनचिरैया निवासी भरत शरण राय ने जिलाधिकारी, कमिश्नर, राज्यपाल सहित तमाम उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह थाना क्षेत्र के ही आजाद नगर बभनी स्थित इकरा इंटर कालेज में सहायक अध्यापक है।

12 सितंबर को कालेज में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान करवा रहे थे। तभी कालेज के प्रबंधक मौलाना अब्दुल वाजिद फैजी व प्रधानाचार्य अब्दुल रऊफ अंसारी तथा प्रबंधक के पुत्र एहतेशाम इलाही मौके पर आकर राष्ट्रगान रोकवा दिए। इसका विरोध करने पर उक्त लोगो ने शिक्षक श्री राय को कालेज पर ही पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिक्षक को 11 सितंबर को ही कालेज से हटा दिया गया है'

- फोटो : demo
पत्र में यह भी कहा गया है कि नेपाल सीमा से मात्र दो किमी दूरी पर कालेज स्थित होने के कारण कालेज में मीनार आदि के निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लिया जाना आवश्यक होता है। किंतु कालेज प्रशासन ने बिना अनुमति के ही विद्यालय में मस्जिद व मीनार का निर्माण करवा दिया है। इसके साथ ही कालेज प्रशासन की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग किया है।                         
इस बावत कालेज के प्रधानाचार्य  अब्दुल रऊफ अंसारी ने बताया कि शिक्षक को 11 सितंबर को ही कालेज से हटा दिया गया है। वे 12  सितंबर को विद्यालय आए जरूर थे लेकिन पूरा दिन कार्यालय में ही बैठे रहे। उनसे  शिक्षण कार्य नहीं कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें