एक ही परिवार के 15 लोगों की हुई मौत
- फोटो : ANI
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाओं के साथ 7 बच्चे भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक तरुण जोशी के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात आदिलाबाद के भाइन्स बाहरी इलाके में तब हुआ जब बजरी से लदा तेज रफ्तार टिपर ट्रक 18 लोगों से सवार एक ऑटो से टकरा गया। जोशी ने बताया कि 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 की मौत अस्पताल ले जाते हुए हो गई।
बताया जा रहा है टक्कर के बाद टिपर ट्रक ऑटो के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में अन्य तीन घायल लोगों को पास के ही निजामाबाद जिले में ले जाया गया है। एसपी जोशी ने बताया कि ऑटो में सावर लोग किसी मंदिर जा रहे थे। सभी महाराष्ट्र स्थित जिला नांदेड़ के भोकार मंडल के रहने वाले थे और निजामाबाद में ईंट भट्टे पर काम करते थे।