फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के गांव में लोगों ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

Thu, 21 Jan 2021 03:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कमला हैरिस के गांव में जश्न मनाते लोग... - फोटो : ani
विज्ञापन

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने बुधवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के रूप में शपथ ली। इसके बाद अमेरिका ही नहीं भारत में लोग भी जश्न मनाने लगे। उनके पैतृक गांव तमिलनाडु के थुलेसेंद्रपुरम में स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी की और तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

 

गांव के लोग इकठ्ठा होकर टीवी पर कमला हैरिस का शपथ ग्रहण समारोह देख रहे थे। लोग अपने हाथ में उनके पोस्टर और नाम की प्लेट लिए खड़े थे। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी इस जश्न में शामिल थे। साथ ही लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

इसके बाद कमला हैरिस की सफलता और भारत-अमेरिकी संबंधों को बढ़ाने के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन इतिहास रच दिया है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में 1964 में जन्मीं हैरिस के माता-पिता ने उनकी परवरिश नागरिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले माहौल में की। उनकी मां श्यामला गोपालन ने स्तन कैंसर पर अनुसंधान किया था जिनकी 2009 में कैंसर से मृत्यु हो गई। उनके पिता डोनाल्ड अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

शपथ लेने के बाद हैरिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि सेवा करने के लिए तैयार हूं। शपथ लेने के पहले ट्विटर पर अपने निजी अकाउंट से उन्होंने ट्वीट किया कि हमेशा लोगों के लिए काम करूंगी। 

अपनी मां समेत कुछ अन्य महिलाओं की तस्वीरों वाले एक वीडियो के साथ एक अन्य ट्वीट में हैरिस ने कहा कि मैं आज उन महिलाओं के कारण यहां हूं, जो मुझसे पहले आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें