फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pee on Plane: पायलट व केबिन क्रू को बनाया जा रहा बलि का बकरा, पूर्व पायलट ने एयर इंडिया की आलोचना की

Sun, 08 Jan 2023 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व पायलट ने कहा है कि अगर एयर इंडिया प्रबंधन ने फ्लाइट के बाद केबिन क्रू की रिपोर्ट को नहीं पढ़ा तो अब पायलट व केबिन क्रू सदस्यों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है?
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब किए जाने के मामला तूल पकड़ चुका है। आलोचना से बचने के लिए एयर इंडिया ने पायलट व केबिन-क्रू को नोटिस जारी किया है और जांच पूरी होने तक उन्हें ड्यूटी से भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


अब एयर इंडिया की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व पायलट और इंडिया एयरलाइन के उड़ान सुरक्षा व प्रशिक्षण के पूर्व निदेशक कैप्टन एसएस पनेसर ने कहा है कि इस मामले में विमान के कैप्टन और केबिन क्रू को नोटिस दिया जाना अनुचित और हास्यास्पद है। 

क्या एयर इंडिया ने नहीं पढ़ी थी कैप्टन की रिपोर्ट?
कैप्टन पनेसर ने प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि सभी उड़ानों के बाद केबिन क्रू के प्रभारी को एक रिपोर्ट बनानी होती है, जिसमें फ्लाइट में क्या-क्या हुआ इसका जिक्र होता है। फ्लाइट का कैप्टन इस रिपोर्ट को पढ़ता है और अपने साइन करता है। इसके बाद यह रिपोर्ट आगे भेजी जाती है। उन्होंने कहा, अगर केबिन क्रू विभाग और एयर इंडिया ने इस रिपोर्ट को नहीं पढ़ा और मामले पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो अब वे कैप्टन को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं? उन्होंने दावा किया कि गलती से बचने के लिए एयर इंडिया फ्लाइट कैप्टन और केबिन-क्रू को बलि का बकरा बना रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों पर हो कार्रवाई 
पनेसर ने कहा, जिन अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को पढ़ा और आरोपी और पीड़िता के बीच समझौता कराने की कोशिश की, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। एक अन्य पूर्व पायलट ने कहा कि लैंडिंग के बाद अगर केबिन क्रू की रिपोर्ट विस्तृत नहीं थी तो उस पर और जानकारी मांगी जा सकती थी। इसके बजाय एयरलाइंस ने दोनों यात्रियों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें