फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग हमले में PDP विधायक का ड्राइवर गिरफ्तार, हो रही है कड़ी पूछताछ

Sat, 15 Jul 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
amarnath trip
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बटिंगू इलाके में सोमवार को हुए अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स पीडीपी विधायक ऐजाज अहमद मीर का ड्राइवर है। पुलिस ने उसे अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले से तार जुड़े होने के चलते पकड़ा है। वहीं, पुलिस उससे इस मामले में कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


J&K police detained driver of PDP MLA Aijaz Ahmad Mir for questioning in connection with #AmarnathTerrorAttack.— ANI (@ANI_news) July 15, 2017


पुलिस ने पुलवामा के रहने वाले तौशीफ अहमद को पकड़ने के बाद कहा है कि उसके इस मामले से जुड़े होने के पूरे संकेत हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के चलते दो और लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि तौशीफ सात महीने पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग में एक सिपाही था जिसे विधायक पीडीपी विधायक ऐजाज अहमद मीर का ड्राइवर बनाया गया था।
विज्ञापन


आईजीपी मुनीर खान ने बताया कि तौशीफ से आतंकी हमले के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है और वह हमे इसमें सहयोग भी कर रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए 6 सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) भी तैयार की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें