फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm के मालिक विजय शर्मा दिल्ली के लुटियन जोन में खरीदेंगे 82 करोड़ का घर

Wed, 07 Jun 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम के संस्थापक और मालिक विजय शेखर शर्मा दिल्ली के पॉश इलाके में शुमार गोल्फ लिंक्स में 82 करोड़ रुपये का घर खरीदने जा रहे हैं। शर्मा ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए एमओयू साइन कर लिया है लेकिन फिलहाल इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हुई है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह राजधानी के लुटियन जोन में नोटबंदी के बाद अभी तक की सबसे बड़ी डील रियल इस्टेट सेक्टर में हुई है। जहां ई-रिटेल बिजनेस में कार्यरत दूसरी बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट के मालिक बिन्नी और सचिन बंसल ने बंगलुरू में घर खरीदने के लिए करोड़ो डॉलर का निवेश किया था, वहीं पेटीएम के शर्मा ने दिल्ली में घर लेने का फैसला किया। पेटीएम का हेड ऑफिस भी दिल्ली से सटे नोएडा में है। 

पेटीएम में है शर्मा की 16 फीसदी हिस्सेदारी

विजय शर्मा की पेटीएम वॉलेट में 16 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं पेमेंट बैंक में 51 फीसदी की हिस्सेदारी है। पेटीएम में हाल ही में जापान के सॉफ्टबैंक ने 1.4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है जो अभी तक का सबसे बड़ा निवेश किसी स्टार्टअप कंपनी में किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


162 फीसदी बढ़ी है शर्मा की वेल्थ

हारुन इंडिया की रिच लिस्ट के अनुसार शर्मा की एक साल में वेल्थ 162 फीसदी बढ़ी है। फोर्ब्स के अनुसार शर्मा की नेट वर्थ 1.3 बिलियन डॉलर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें