फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचीं पायल घोष, मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

Tue, 06 Oct 2020 02:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पायल घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

अभिनेत्री पायल घोष ने मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पहुंचकर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा से मुलाकात के बाद अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने रेखा मैडम के साथ चर्चा की कि जांच कैसे तेज हो सकती है। उन्होंने मुझे मदद का आश्वासन दिया है।' 

विज्ञापन


अभिनेत्री ने महाराष्ट्र सरकार से वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात करने से पहले उन्होंने 29 सितंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और उनसे खुद को सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी।


                                           
विज्ञापन


अपनी मांग को दोहराते हुए पायल ने कहा, 'मैंने सुरक्षा की मांग की है क्योंकि मैं अपने घर से बाहर नहीं निकल सकती हूं। जब भी मैं बाहर निकलती हूं मुझे कुछ लोगों को अपने साथ चलने के लिए कहना पड़ता है। इस तरह से मेरे लिए काम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मेरी जिंदगी खतरे में है और मुझे ध्यान रखते हुए जरूरी कदम उठाने होंगे। मैं इतनी बहादुर हूं कि मेरे साथ जो हुआ उसके बारे में बोल सकूं और मैंने इसका खतरा मोल लिया है। लेकिन मेरे माता-पिता चिंतित हैं और मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें