फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार की सेहत सुधरी: दो दिन बाद होगी ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी, पित्ताशय की हुई थी सर्जरी

Tue, 13 Apr 2021 04:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की मुलाकात
  • 30 मार्च को की गई थी एंडोस्कोपी
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती राकांपा प्रमुख शरद पवार की सेहत में सुधार है। मंगलवार को उनके भतीजे व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनसे मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अजित पवार ने बताया कि अगले दो दिन में राकांपा प्रमुख को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। शरद पवार की सोमवार को पित्ताशय की सर्जरी की गई थी। अजित पवार और उनकी पत्नी ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं को बताया कि सर्जरी के बाद शरद पवार की तबीयत ठीक हो रही है। इससे पहले राकांपा नेता तथा राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को कहा था कि पवार के पित्ताशय का लैप्रोस्कॉपी ऑपरेशन सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मार्च को राकांपा अध्यक्ष की पित्त वाहिका से एक पथरी निकालने के लिए अस्पताल में आपातकालीन एंडोस्कोपी की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें