फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार के करीबी जयंत पाटिल भी बने मंत्री, ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री

Thu, 28 Nov 2019 08:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jayant patil - फोटो : twitter
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें से एक हैं एनसीपी के जयंत पाटिल। आपको बताते हैं कौन हैं जयंत पाटिल।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार को हटाकर जयंत पाटिल को विधायक दल का नया नेता चुना था। बगावत से पहले अजित पवार विधायक दल के नेता थे। जयंत पाटिल एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।  
 


शरद पवार के बेहद करीबी नेताओं में शामिल जयंत राजाराम पाटिल महाराष्ट्र की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। पाटिल इस्लामपुर वालवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पृथ्वीराज चव्हाण सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे हैं। इससे पहले वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


जयंत पाटिल का संबंध एक बड़े राजनीतिक परिवार से है। राजाराम बापू पाटिल 1962 से 1970 और 1978 में महाराष्ट्र में मंत्री रहे हैं। 1984 में राजाराम के अचानक निधन के बाद जयंत पाटिल को वापस स्वदेश आना पड़ा। स्वदेश आने पर जयंत ने भी राजनीति में कदम रखा। इस्लामपुर वालवा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें