फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में गायों को बचाने के लिए छापे के दौरान पुलिस पर पथराव, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 08:46 AM IST
भाषा, गोधरा
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के गोधरा में कथित तौर पर गोवध के लिए लायी गयी गायों को बचाने के एक अभियान के दौरान भीड़ के पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। गोधरा बी डिवीजन के निरीक्षक एम सी सागतयानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज शाम छापा मारा गया और एक खुले स्थान पर 14 गायें बंधी हुई पायी गयीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘‘गायों को बचाने के दौरान कुछ लोगों ने हम पर पथराव किया। हालात पर नियंत्रण के लिए हमने आंसू गैस के नौ गोले छोड़े।’’   गायें मुक्त करा ली गयी और दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों पर एक मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक व्यक्ति मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें