फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: एसएसकेएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा, ट्रॉमा केयर यूनिट में तोड़फोड़ की

Sun, 18 Aug 2024 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: पुलिस ने बताया कि घटना आज शाम तब हुई, जब मरीज के परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और फिर सुविधा को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसकेएमएम अस्पताल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में रविवार को एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने ट्रॉमा केयर यूनिट को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना आज शाम तब हुई, जब मरीज के परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और फिर सुविधा को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। 

 एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य अस्पताल आए और यह आरोप लगाते हुए सुविधा को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने स्थिति को सुलझाने के लिए दखल दिया। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई। 
विज्ञापन



 
एक बड़ी पुलिस टीम ने स्थिति को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कोलकाता के ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और  हत्या का मामला गरम है। इसके खिलाफ देशभर में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। महिला के साथ यह अपराध इस महीने की नौ अगस्त हुआ था। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें