प्रवीण तोगड़िया के रहस्यमयी तरीके से गायब होने और फिर अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती होने के दो दिनों बाद बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी के शासन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।
हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, '
प्रवीण तोगड़िया कांग्रेस के राज में सुरक्षित थे। लेकिन आज भाजपा के शासन में वह खुद को खतरे में और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।'
पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस नेता अर्जुन मोडवाडिया मंगलवार को तोगड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। तोगड़िया ने आरोप लगाया है कि उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
मीडिया से बात करते हुए प्रवीण तोगड़िया की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा है कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और राम मंदिर, किसानों के विकास और गौकशी पर कानून जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है।