फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा कैंसिल हुई तो BJP पर भड़के हार्दिक पटेल, सीडी पर करने वाले थे 'खुलासा'

Sat, 18 Nov 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
गुजारत के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार (18 नवंबर) को ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने रैली के लिए मिली इजाजत को कैंसल करवा दिया। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी सत्ता का हुकुम चलता है?? आज मेरी गांधीनगर में जनसभा है। कलेक्टर ने जनसभा की इजाजत दी थी, लेकिन भाजपा के प्रेशर से जनसभा की इजाजत कैंसल कर दी, SRP से लेकर पुलिस को भी मैदान में उतार दिया है। आज की जनसभा में हजारों की तादाद में जनता आनेवाली है।
विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में हार्दिक ने लिखा कि गांधीनगर जिला SP ने बोला है की जितने भी लोग आएंगे सभी को अरेस्ट किया जाएगा, जनसभा में जो भी चीज का उपयोग होगा सभी चीज पुलिस के अंडर में ली जाएगी। क्या हो रहा है गुजरात में कुछ समझ नहीं आ रहा, पुलिस का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है।

कांग्रेस की लिस्ट आने से पहले हार्दिक पटेल ने खेला अपना आखिरी दांव

मीडिया खबरों के अनुसार, इस रैली में हार्दिक वायरल हुई कथित सीडी पर बात करने वाले थे। बता दें, कि पिछले दिनों एक सीडी सामने आई थी जिसमें एक शख्स और एक लड़की को बंद कमरे में दिखाया गया था। दावा किया जा रहा था कि वीडियो में दिख रहा शख्स हार्दिक पटेल है। हार्दिक पटेल इस वीडियो पर पहले भी सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उस वीडियो में दिख रहा शख्स वह नहीं हैं।
विज्ञापन

  गाँधीनगर में होने वाली अधिकार जनसभा से भाजपा डर गई हैं।जनता में आक्रोश हैं।भाजपा पुलिस को साथ रखकर जनता पर गुंडागर्दी कर रही हैं। — Hardik Patel (@HardikPatel_) November 18, 2017

  गाँधीनगर ज़िल्ला SP ने बोला की जितने भी लोग आएँगे सभी को अरेस्ट किया जाएगा,जनसभा में जो भी चीज का उपयोग होगा सभी चीज़ पुलिस के अंडर में ली जाएगी !! क्या हो रहा है गुजरात में कुछ समझ नहीं आ रहा,पुलिस का ग़लत तरीक़े से इस्तेमाल हो रहा हैं। — Hardik Patel (@HardikPatel_) November 18, 2017

  आचारसंहिता लगने के बाद भी सत्ता का हुकुम चलता हैं?? आज मेरी गाँधीनगर में जनसभा है।कलेक्टर ने जनसभा की इजाज़त दी थी,लेकिन भाजपा के प्रेशर से जनसभा की इजाज़त केन्सल कर दी !! SRP से लेकर पुलिस को भी मेदान में उतार दिया हैं।आज की जनसभा में हज़ारों की तादाद में जनता आनेवाली हैं। — Hardik Patel (@HardikPatel_) November 18, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें