फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक और नक्सल पर मार करेंगे CRPF के बीटेक-एमटेक अफसर, 51वें बैच में इंजीनियरों का दबदबा

Fri, 24 Apr 2020 01:54 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सहायक कमांडेंट में 17 बीटेक, 3 एमटेक, 2 सिविल इंजीनियरिंग, 9 बीई
  • 2019 में ट्रेनिंग अकादमी में पहुंचे थे, 52 सप्ताह की ट्रेनिंग दी गई
विज्ञापन
CRPF passing out Parade - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के 42 डायरेक्टली अप्वाइंटेड गजेटेड ऑफिसर्स (डीएजीओएस) जो कि यूपीएससी के जरिए भर्ती किए गए थे, वे शुक्रवार को ई-पासिंग आउट परेड के जरिए बल का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। खास बात यह है कि 51वें बैच के इन सहायक कमांडेंट में 17 बीटेक, 3 एमटेक, 2 सिविल इंजीनियरिंग, 9 बीई, 1 एमबीबीएस, 1 पीजी, 1 बीएएमएस, 1 एलएलबी, 1 एमएससी, 4 बीए, 1 एमबीए और 1 बीकॉम है।

विज्ञापन

अब ये अफसर विभिन्न यूनिटों में जाकर आतंकियों और नक्सलियों पर मार करेंगे। इस बार कोरोना के लॉकडाउन की वजह से खुले में होने वाला पासिंग आउट परेड (पीओपी) समारोह टाल दिया गया है। कादरपुर स्थित ट्रेनिंग अकादमी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन युवा अफसरों को अपने पद की शपथ दिलाई गई। युवा अफसरों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

सरकार को इन अफसरों की भावनाओं का ध्यान रखना होगा

सीआरपीएफ के पूर्व आईजी वीपीएस पंवार जो असम और कश्मीर में लंबे समय तक काम कर चुके हैं, उनका कहना है कि बल में उच्च तकनीकी शिक्षा वाले युवा अफसरों का आना अच्छी बात है। इसमें कोई संदेह नहीं कि ये अफसर आतंकवादियों, नक्सली और दूसरे ऑपरेशनों में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे।

इनकी योग्यता का निश्चित तौर पर सीआरपीएफ को फायदा मिलेगा। दूसरी ओर, केंद्र सरकार को भी इनकी भावनाओं का ख्याल रखना होगा। इन्हें समय पर परमोशन एवं दूसरी सुविधाएं मिले, ये बहुत जरूरी है। पंवार के अनुसार, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि ये युवा अफसर लम्बे समय तक सेवा में रहें, बल को छोड़े नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CRPF passing out Parade - फोटो : Amar Ujala

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ले ली शपथ

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पासिंग आउट परेड समारोह को संबोधित किया। युवा अफसरों को शपथ दिलाई गई। बल के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी ने भी सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से युवा अफसरों को बधाई दी।

उन्होंने युवा अफसरों को बेहतर सेवा के कुछ टिप्स भी दिए। समारोह का लिंक युवा अफसरों के घरवालों से भी साझा किया गया था। उन्होंने अपने घर बैठकर इस समारोह को देखा।

कादरपुर स्थित ऑडिटोरियम, जिसमें 360 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, समारोह से पहले हॉल को सैनिटाइज किया गया था। वहां पर मौजूद युवा एवं बल के दूसरे अधिकारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखी गई।

ये सभी युवा 2019 में ट्रेनिंग अकादमी में पहुंचे थे। इन्हें 52 सप्ताह की ट्रेनिंग दी गई है। इनकी पासिंग आउट परेड मार्च में होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह परेड टाल दी गई थी।

ये चार महिलाएं भी बनी सीआरपीएफ परिवार का हिस्सा... 

गीथा सरीजा            बीटेक            आंध्रप्रदेश  
निधि बराया             बीटेक            मध्यप्रदेश
मोनिका भाटिया       एमटेक           पंजाब 
दीपाली                  बीई               दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के युवा अफसर...   

तरुण खजूरिया         बीएएमएस        जेएंडके
मुदस्सर अली           बीटेक              जेएंडके
अर्जुन लाल              सिविल             जेएंडके  
देवेंद्र सिंह               एमएससी          जेएंडके
नवजोत सिंह            बीकॉम            जेएंडके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें