फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: स्पाइसजेट में यात्रा कर रहे यात्री की कार्डियक अरेस्ट से मौत

Fri, 27 Dec 2019 12:35 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन

कोलकाता से गुजरात के अहमदाबाद जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में सवार हुए यात्री की बीमार पड़कर गिरने के बाद मौत हो गई। यात्री के बीमार पड़ने पर विमान की मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि, इसके बावजूद यात्री को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर को स्पाइस जेट के विमान एसजी-406 ने कोलकाता से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन यात्री की अचानक तबीयत खराब होने के कारण विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। 

विमान के इंदौर में लैंडिंग के तुरंत बाद जयविजय वाघू नाम के यात्री के लिए चिकित्सकीय सुविधा का बंदोबस्त कराया गया। कुछ देर बाद उसे डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इस यात्री को हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें