फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बम’ के बारे में बात करना इस युवक को पड़ा भारी, हिरासत में भेजा गया

Mon, 26 Nov 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
जे पोद्दार - फोटो : ANI
विज्ञापन

जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 472 कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट में सवार एक यात्री जे पोद्दार को विमान से नीचे उतारा गया। यह घटना नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह घटी। यात्री ने मजाक में अपने दोस्तों से विमान में आतंकवादी होने की बात कही थी। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'अपनी सीट पर बैठने के बाद पोद्दार ने रुमाल से अपना चेहरा ढंका और अपने फोन से वाट्सऐप मैसेज भेजने लगा। उसके बगल में बैठे यात्री को उसका मुंह पर कपड़ा बांधना संदिग्ध लगा। उसने पोद्दार द्वारा भेजे जा रहे मैसेज को पढ़ लिया। एक मैसेज में लिखा था- विमान में आतंकी हैं। मैं महिलाओं के दिलों को तोड़ने वाला हूं।'

सहयात्री पोद्दार के समूह का नहीं था। उसने इसकी जानकारी तुरंत केबिन क्रू को दी। जिसने पायलट को यात्री के मैसेज के बारे में बताया। अधिकारी ने कहा, 'पायट ने एयरलाइन सिक्योरिटी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को इसकी सूचना दी। सीआईएसएफ की टीम ने तुरंत पोद्दार को हिरासत में लिया और उसे विमान से नीचे उतार दिया।'
विज्ञापन


पोद्दार के बैग की दोबारा जांच की गई। अधिकारी ने आगे बताया, 'बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं था। पोद्दार ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मजाक कर रहा था। उसे कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया है।' इस घटना के कारण जेट फ्लाइट जिसे कि 9.15 बजे उड़ान भरनी थी उसने 1 घंटे और 10 मिनट की देरी से उड़ान भरी।

कोलकाता हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, 'जब क्रू को सहयात्री ने मैसेज के बारे में बताया तो युवक ने एयर होस्टेस को मोबाइल दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने देखा कि उसने पोस्ट किया था। जिसमें चेहरा ढंककर उसने यह शब्द लिखे थे। हम उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।'

बताया जा रहा है कि युवक पूर्वी कोलकाता के बेलियाघाटा में रहता है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह दोस्तों के साथ मजाक कर रहा था। आरोपी के पिता निर्मल पोद्दार ने कहा, 'वह दोस्तों से मजाक कर रहा था।' घटना के बारे में पता चलने के बाद निर्मल हवाईअड्डे के पुलिस स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें