Mallikarjun Kharge: दिल्ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे से पूछा कि, क्या कांग्रेस का कोई प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा? इस पर खरगे ने कहा कि, हां प्रतिनिधि मंडल जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर देश की हर मस्जिद में सर्वेक्षण कराकर समाज को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि ऐसा कर सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की सलाह की अवहेलना कर रहा है।
विज्ञापन
यहां रामलीला मैदान में दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और ओबीसी के एक संगठन की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने यह आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह के सर्वेक्षणों की अनुमति देकर लोगों को एकजुट या सुरक्षित नहीं रहने दे रहे हैं।
उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के नेता लाल किला, ताजमहल, कुतुब मीनार या चार मीनार जैसी इमारतों को ध्वस्त करेंगे, जिनका निर्माण मुसलमानों ने कराया था। खरगे की टिप्पणी उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मद्देनजर आई है, जहां एक मस्जिद में यह पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है कि क्या वर्षों पहले वहां कोई मंदिर था।
विज्ञापन
संभल जाएगा प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे से पूछा कि, क्या कांग्रेस का कोई प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा? इस पर खरगे ने कहा कि, हां प्रतिनिधिमंडल जाएगा।
संसद के समय से पहले स्थगित होने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम सदन नहीं चलने देते ये उनका(सरकार) आरोप है। मेरा आरोप ये है कि 2 मिनट में कार्यवाही स्थगित होती है। सरकार खुद स्थगित कर रही है। कभी आपने सुना है कि 5 मिनट में कार्यवाही स्थगित हो गई है? इतने लोग वहां चुन कर आए हैं उनकी बात सुने बिना कार्यवाही स्थगित होती है। ये उनकी गलती है हमारी नहीं। विपक्ष को विश्वास में लेकर सदन चलाना चाहिए।