फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: संभल जाएगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, खरगे बोले-भागवत की सलाह पर ध्यान नहीं दे रही भाजपा

Sun, 01 Dec 2024 04:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mallikarjun Kharge: दिल्ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे से पूछा कि, क्या कांग्रेस का कोई प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा? इस पर खरगे ने कहा कि, हां प्रतिनिधि मंडल जाएगा। 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर देश की हर मस्जिद में सर्वेक्षण कराकर समाज को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि ऐसा कर सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की सलाह की अवहेलना कर रहा है।

विज्ञापन


यहां रामलीला मैदान में दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और ओबीसी के एक संगठन की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने यह आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह के सर्वेक्षणों की अनुमति देकर लोगों को एकजुट या सुरक्षित नहीं रहने दे रहे हैं। 

उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के नेता लाल किला, ताजमहल, कुतुब मीनार या चार मीनार जैसी इमारतों को ध्वस्त करेंगे, जिनका निर्माण मुसलमानों ने कराया था। खरगे की टिप्पणी उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मद्देनजर आई है, जहां एक मस्जिद में यह पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है कि क्या वर्षों पहले वहां कोई मंदिर था।
विज्ञापन


संभल जाएगा प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे से पूछा कि, क्या कांग्रेस का कोई प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा? इस पर खरगे ने कहा कि, हां प्रतिनिधिमंडल जाएगा। 
 
विज्ञापन


 संसद के समय से पहले स्थगित होने पर  मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम सदन नहीं चलने देते ये उनका(सरकार) आरोप है। मेरा आरोप ये है कि 2 मिनट में कार्यवाही स्थगित होती है। सरकार खुद स्थगित कर रही है। कभी आपने सुना है कि 5 मिनट में कार्यवाही स्थगित हो गई है? इतने लोग वहां चुन कर आए हैं उनकी बात सुने बिना कार्यवाही स्थगित होती है। ये उनकी गलती है हमारी नहीं। विपक्ष को विश्वास में लेकर सदन चलाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें