फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समिति ने IT मिनिस्ट्री को दिये निर्देश- फेसबुक से लिखित में लें, चुनाव नहीं करेंगे प्रभावित

Fri, 20 Apr 2018 12:19 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय समिति ने आईटी मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह फेसबुक व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों यह लिखित रूप में ले कि उनके प्लेटफॉर्म का प्रयोग भारतीय चुनावों को प्रभावित करने के लिए नहीं होगा। समिति के एक सदस्य ने बताया कि समिति ने इलेक्ट्रोनिक्स और आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि वे फेसबुक से हुई पूरी लिखित बातचीत, उसे भेजे गए सवाल और उनके जवाबों को प्रस्तुत करें।

विज्ञापन


भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर इस संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं। सदस्य ने कहा, ‘अध्यक्ष ने मंत्रालय के अधिकारियों से फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह ‘लिखित प्रतिबद्धता’ लेने को कहा। इसमें इस बात का उल्लेख हो कि उनके प्लेटफॉर्म का प्रयोग भारतीय चुनाव को प्रभावित करने के लिए नहीं होगा।’

समिति के अध्यक्ष का समर्थन करते हुए अन्य सदस्यों ने कहा कि सरकार को फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनके प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में लिखित जानकारी मांगने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें