फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: संसदीय समिति की सिफारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए अलग बजट हो

Tue, 19 Dec 2023 12:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद की लोक लेखा समिति ने सोमवार को लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में यह भी कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की दुर्गम और बर्फीली जलवायु परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों के लिए विशेष प्रावधान करना बेहतर हो सकता है, जहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर जाता है।
विज्ञापन
Parliament. - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की एक समिति ने केंद्र से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए कपड़े, उपकरण, राशन और आवास के लिए अलग बजट रखने की सिफारिश की है। समिति ने कहा है कि इससे सैनिकों को कठोर और खराब मौसम का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सतर्क
संसद की लोक लेखा समिति ने सोमवार को लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में यह भी कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की दुर्गम और बर्फीली जलवायु परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों के लिए विशेष प्रावधान करना बेहतर हो सकता है, जहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर जाता है। समिति ने कहा है कि भारत की सीमाओं पर खतरे को देखते हुए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, जिसके कारण हमारे सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्क रहते हैं।

कपड़ों की खरीद में चार साल तक की देरी
रक्षा मंत्रालय (सैन्य विभाग) से संबंधित प्रावधान, खरीद और अधिक ऊंचाई, कपड़े, उपकरण, राशन और आवास मुद्दे पर रिपोर्ट को सोमवार को राज्यसभा में रखा गया। इसमें कहा गया है कि समिति की ओर से विषय की गई विस्तृत जांच से पता चला कि कपड़ों की खरीद के मामले में चार साल तक की देरी हुई। आयुध कारखानों से अनुबंधित वस्तुओं को प्राप्त करने में भी अत्यधिक देरी हुई। इसके चलते कपड़े और उपकरण की भारी कमी हो गई सैनिकों को समय पर जारी नहीं किया जा सका। वस्तुओं की खरीद में देरी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें