फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समिति ने अमित शाह का ट्विटर अकाउंट बंद करने का मुद्दा उठाया

Fri, 22 Jan 2021 04:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ani
विज्ञापन

संसदीय समिति ने 2020 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद करने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही ट्विटर पर भारत का गलत नक्शा दिखाने का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी की संसद की स्थायी समिति ने नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को फेसबुक, ट्विटर और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बात की।

सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों, जिनमें ज्यादातर भाजपा के सांसद हैं, ने ट्विटर पर तथ्यों की जांच प्रणाली पर सवाल उठाया और देश के गृहमंत्री के ट्विटर हैंडल पर अस्थायी रोक लगाने पर आश्चर्य जताया। इस पर ट्विटर के प्रतिनिधियों ने कहा कि अनजाने में हुई गलती के कारण शाह का अकाउंट अस्थायी तौर पर लॉक किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें