फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन की देशभक्ति पर सवाल उठाने से कांग्रेस नाराज, PM मोदी से माफी की मांग

Tue, 19 Dec 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है और इसकी शुरुआत ही हंगामे के साथ हुई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देशभक्ति पर सवाल उठने वाले मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्यसभा में नाराजगी जताई। कांग्रेस की ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग उठाई है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के मनमोहन सिंह पर दिए गए विवादित बयान पर लोकसभा का बहिष्कार कर दिया, और माफी की मांग की। 
विज्ञापन

  Congress staged a walkout from the Lok Sabha over PM Modi's earlier remark on former PM Manmohan Singh and asked for an apology from PM Modi. — ANI (@ANI) December 19, 2017


मनमोहन सिंह पर बयान के मुद्दे को लेकर सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वे एक बैठक करेंगे, जिसमें विपक्ष के नेता भी शामिल होंगे और इस मुद्दे के समाधान पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल,  पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि मनमोहन पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं। पीएम ने एक रैली के दौरान कहा था कि मनमोहन पाकिस्तान के राजनायिकों के साथ बैठक कर गुजरात में उन्हें हराने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले राज्यसभा में आपराधिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में देरी का मुद्दा उठा और मांग की गई कि मामलों पर जल्द सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाए जाए। कांग्रेस के नेता और सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को स्पेशल कोर्ट बनाए जाने के लिए फंड का इंतजाम करना चाहिए, ताकि नेताओं के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों में देरी का चलन खत्म हो सके। इस बीच किसानों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी विपक्ष ने उठाया और कहा कि किसानों की मदद की जानी बेहद जरूरी है।
  Dr. Manmohan Singh ji's integrity and loyalty to the country has been questioned. PM should come in the house and make it clear: Ghulam Nabi Azad,Congress raises issue of PM Modi's remark — ANI (@ANI) December 19, 2017   Issue of special courts for criminal netas raised in Rajya Sabha, Congress MP Anand Sharma says "Government should ensure allocation of adequate funds for setting up enough number of courts so that people do not remain in prison for long periods and the trial is done" pic.twitter.com/pTzH2kR9t8 — ANI (@ANI) December 19, 2017
विज्ञापन

पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र में 189 करोड़ हुए खर्च, हाथ आया सिर्फ हंगामा

इससे पहले भारी बहस के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें