फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद update: लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

Fri, 06 Dec 2019 03:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को संसद में खूब हंगामा मचा। लोकसभा में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों द्वारा जलाए जाने पर कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। क्या-क्या हुआ संसद में दिनभर का अपडेट पढ़ें। 
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और अधीररंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:55 PM, 06-Dec-2019

लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित।
 

02:02 PM, 06-Dec-2019

राज्यसभा 
राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिए मेट्रो की पटरी पर आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के विजय गोयल ने कहा कि आत्महत्या के बढ़ते मामलों की वजह से लगता है कि कहीं दिल्ली मेट्रो आत्महत्या का केंद्र तो नहीं बन रही है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से 2018 तक दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर आत्महत्या के करीब 46 मामले हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र एवं दिल्ली सरकार का एक संयुक्त उपक्रम है जिसकी आठ लाइनें चलती हैं। आत्महत्या के ज्यादातर प्रयास ब्लू लाइन पर हुए हैं।
 

01:44 PM, 06-Dec-2019

प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में कहा- कुछ सांसदों ने जिस तरह मंत्री (स्मृति ईरानी) से बर्ताव किया है हम उसकी निंदा करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
01:14 PM, 06-Dec-2019

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों द्वारा जलाए जाने पर कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी ने कहा कि उन्नाव केस की पीड़िता 90 फीसदी जल चुकी है। देश में क्या चल रहा है? एक तरफ भगवान राम का मंदिर बनाया जा रहा है और दूसरी तरफ सीता मैया को आग लगाई जा रही है। अपराधियों का हौसला कैसे बढ़ गया? सरकार के बयान से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। 

01:13 PM, 06-Dec-2019

स्मृति ईरानी का विपक्ष पर पलटवार
भाजपा की तरफ से लोकसभा में मोर्चा संभालते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आप (विपक्षी सांसद) आज यहां चिल्ला रहे हैं, इसका मतलब है कि आप नहीं चाहते कि कोई महिला खड़ी हो और मुद्दों पर बात करे। आप शांत थे जब पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में दुष्कर्म को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
01:09 PM, 06-Dec-2019

शिवसेना ने कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि एक कानून के गठन की आवश्यकता है जिसके माध्यम से ऐसे (महिलाओं के खिलाफ अपराध) मामलों की सुनवाई सीधे सुप्रीम कोर्ट में हो सके। वर्तमान में निचली अदालतों से प्रक्रिया शुरू होती है और आगे बढ़ती ही रहती है। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा अध्यक्ष से अपील करता हूं कि इस पर चर्चा के लिए एक समिति का गठन करें।

11:07 AM, 06-Dec-2019

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गांधीजी की प्रतिमा के समाने विरोध प्रदर्शन किया।
 

 

10:43 AM, 06-Dec-2019

संसद update: लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज दोनों सदनों में हैदराबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ की गूंज सुनाई दे सकती है। वहीं कांग्रेस सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने राज्यसभा में 2019-20 के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLAD) धनराशि जारी न करने पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
 




 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें