08:33 PM, 16-Dec-2021
बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जदयू के साथ आया राजद
राजद ने राज्यसभा में बिहार के पिछड़ेपन और विशेष दर्जे पर विशेष बहस की मांग की है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सिद्धांत रूप में विशेष दर्जे की मांग का समर्थन किया, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी बाधाएं बताकर विशेष पैकेज की मांग की। इससे पहले जदयू ने यह मांग उठाई थी। राजद के सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि बिहार का पिछड़ापन देश के लिए चिंता का विषय है। हाल ही में नीति आयोग की रिपोर्ट में राज्य को कई मानकों पर पिछड़ा माना गया है। इस पृष्ठभूमि में बिहार के पिछड़ापन को दूर करने और उसे विशेष दर्जा देने के सवाल पर सदन में चर्चा हो।