फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: संसद की नई वेबसाइट का अनावरण, देख सकेंगे संसद टीवी

Sun, 09 Apr 2023 03:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के अधिकारियों ने कहा कि नई वेबसाइट www.sansad.in शनिवार को सीमित तौर पर लॉन्च की गई है। यह जल्द ही मौजूदा वेबसाइट का स्थान लेगी।
विज्ञापन
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद ने शनिवार को अपनी नई वेबसाइट का अनावरण किया। इसमें संसद टीवी का लाइव प्रसारण देखने के लिए एक पॉप-अप विंडो की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


संसद के अधिकारियों ने कहा कि नई वेबसाइट www.sansad.in शनिवार को सीमित तौर पर लॉन्च की गई है। यह जल्द ही मौजूदा वेबसाइट का स्थान लेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट को अभी औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाना बाकी है। ‘डिजिटल संसद’ वेबसाइट प्रमुख घटनाओं की तस्वीरों के माध्यम से 1857 से अब तक के इतिहास के स्नैपशॉट के साथ खुलती है और नये संसद भवन की तस्वीर के साथ समाप्त होती है। नई वेबसाइट एंड्रॉयड और एप्पल उपकरणों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए लिंक और इसे संसद सदस्य, मंत्रालय और अतिथि उपयोगकर्ता के रूप में देखने का विकल्प प्रदान करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें