फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद: जोशी ने कहा- संसद का मानसून सत्र जुलाई में हो सकता है शुरू

Wed, 09 Jun 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जताई उम्मीदॉ
  • संसद की प्रवर समितियों ने किसी भी वर्चुअल सत्र से इनकार करते हुए जुलाई से पहले की तरह सामान्य बैठकें करने का फैसला लिया है
विज्ञापन
संसद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के थमने के साथ ही सरकार को उम्मीद है कि इस बार जुलाई में संसद का मानसून सत्र सामान्य कार्यक्रम के तहत शुरू हो सकता है। पिछले साल मानसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस साल मानसून सत्र आयोजित करने की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज है। लोकसभा और राज्य सभा के अधिकतर सांसदों और कर्मचारियों को कोरोना टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि संसद का मानसून सत्र समय से जुलाई में हो सकता है।

संसदीय प्रवर समिति ने रद्द की वर्चुअल बैठकें, जुलाई में होगी
संसद की प्रवर समितियों ने किसी भी वर्चुअल सत्र से इनकार करते हुए जुलाई से पहले की तरह सामान्य बैठकें करने का फैसला लिया है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते इन समितियों ने अपनी बैठकें रद्द कर रखी हैं।
विज्ञापन


चूंकि अधिकांश सांसदों, संसद के कर्मचारियों का टीकाकरण हो गया है और देश में सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। ऐसे में जुलाई से बैठकें पहले की तरह हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें