फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session Live: संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, मंत्री बोले- मणिपुर मामले पर राजनीति कर रहा विपक्ष

Thu, 20 Jul 2023 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Monsoon Session 2023 Live News in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। मणिपुर में जारी हिंसा के चलते मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। हिंसा के बीच मणिपुर से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और कथित तौर पर गैंगरेप का भी आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
मानसून सत्र के लिए संसद तैयार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:08 PM, 20-Jul-2023

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई है। मणिपुर मामले पर हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई थी लेकिन हंगामा जारी रहने पर अब कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

01:54 PM, 20-Jul-2023

मणिपुर मामले पर घिरी सरकार का कांग्रेस पर पलटवार, राजस्थान को लेकर पूछे गंभीर सवाल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टियां मणिपुर की घटना को राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। ठाकुर ने कहा कि हमने सदन में कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष इससे भागना चाहता है। विपक्षी राज्यों में भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं लेकिन विपक्ष इन घटनाओं पर मूकदर्शक बना हुआ है। 
 

01:13 PM, 20-Jul-2023

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि 'विपक्ष को देखकर साफ हो गया है कि वह संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से नहीं चलने देने का मन बना चुके हैं। जब सरकार ने साफ कर दिया है कि हम मणिपुर की घटना पर चर्चा के लिए तैयार हैं तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां सदन की कार्यवाही को चलने नहीं दे रही हैं। साफ है कि वह संसद को चलने नहीं देना चाहती।'

विज्ञापन
01:09 PM, 20-Jul-2023

मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक थी और हम में से कोई भी इसे नहीं समझ पाया। हमें खुशी है कि आखिरकार प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री संसद में भी इस पर चर्चा करें। 
 

12:21 PM, 20-Jul-2023

राज्यसभा की कार्यवाही अब दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
11:18 AM, 20-Jul-2023

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई है। 

11:06 AM, 20-Jul-2023

मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद की कार्यवाही की शुरुआत में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी गई। 

11:03 AM, 20-Jul-2023

मानसून सत्र के दौरान डाटा प्रोटेक्शन बिल पेश किया जाएगा। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि डाटा प्रोटेक्शन बिल ऐसे समय आ रहा है, जब हमारी युवा पीढ़ी डिजिटल दुनिया का नेतृत्व कर रही है। इस बिल से लोगों में एक विश्वास आएगा और इससे दुनिया भर में भारत की साख भी बढ़ेगी। उसी तरह नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, नई शिक्षा नीति के संदर्भ में एक बहुत अहम कदम है। इसका उपयोग अनुसंधान, इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा देगा। 

10:34 AM, 20-Jul-2023

 प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मेरा हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों की हो रही है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वे माताओं बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। घटना चाहे राजस्थान की हो, चाहे छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो। हम वाद-विवाद से ऊपर उठकर इन्हें माता-बहनों की रक्षा में लगाएं। और मैं कहना चाहता हूं कि किसी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा।'

10:32 AM, 20-Jul-2023

हमारी युवा पीढ़ी जो पूरी तरह डिजिटल वर्ल्ड के साथ नेतृत्व कर रही है, उसमें नेशनल रिसर्च फाउंडेशन यह बिल शिक्षा नीति के संदर्भ में बड़ा है। इसे अनुसंधान को बल देने के लिए लाया गया है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी जो विश्व के नेतृत्व का सामर्थ्य रखती है, उसके लिए लेकर आए हैं। जनविश्वास बिल, सामान्य मानवी के प्रति भरोसा करना, अनेक । इसी प्रकार से जो पुराने कानून हैं, उन्हें खत्म करने के लिए इस बिल में प्रावधान किया जा रहा है। हमारे यहां प्रथा रही है कि जब विवाद हो तो उसे बातचीत से निपटाया जाए।

10:29 AM, 20-Jul-2023

संसद की जो जिम्मेवारी है और संसद में हर सांसद की जो जिम्मेदारी है, ऐसे अनेक कानूनों पर विस्तार से चर्चा करना बहुत आवश्यक है। चर्चा जितनी ज्यादा होती है, जितनी ज्यादा पैनी होती है, उतनी जनहित में दूरगामी परिणाम देने वाले अच्छे निर्णय होते हैं। संसद में जो माननीय सांसद होते हैं वे जमीन से जुड़े होते हैं, जनता के दुख दर्द को समझने वाले होते हैं। इसलिए जब चर्चा होती है तो उनकी तरफ से विचार जमीन से जुड़े हुए आते हैं। इसलिए मैं सभी राजनीतिक दलों को सभी माननीय सांसदों को इस सत्र का भरपूर उपयोग करके जनहित के काम आगे बढ़ाने के लिए कहता हूं।

10:28 AM, 20-Jul-2023

मानसून सत्र में आप सबका स्वागत है। सावन का पवित्र मास चल रहा है। डबल सावन है, इसलिए सावन की अवधि भी थोड़ी ज्यादा है और सावन मास पवित्र संकल्प के लिए पवित्र कार्यों के लिए बहुत अहम माना जाता है। लोकतंत्र के मंदिर में हम सावन के इस पवित्र समय में मिल रहे हैं तो संसद में पवित्र कार्य करने के लिए इससे उत्तम अवसर नहीं हो सकता। मुझे उम्मीद है सभी सांसद मिलकर इस सत्र का जनहित में सर्वाधिक उपयोग करेंगे।

10:25 AM, 20-Jul-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संसद भवन पहुंचे हैं। 

10:02 AM, 20-Jul-2023

मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे 31 अध्यादेश
संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान 31 अध्यादेश पेश किए जाएंगे, जिनमें डिजिटल पर्सनल प्रोटेक्शन बिल 2023, नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023 भी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को सरकार ने मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें 34 पार्टियों और 44 नेताओं ने शिरकत की। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें होंगी। 

09:25 AM, 20-Jul-2023

सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया है कि वह दो मणिपुरी महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो शेयर ना करें। सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। वहीं विपक्ष सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहा है। 
 

09:17 AM, 20-Jul-2023

मणिपुर मामले पर बैकफुट पर सरकार
मणिपुर से वायरल हो रही वीडियो के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर दिख रही है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर से सामने आई दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न की वीभत्स वीडियो निंदनीय है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से इस बारे में बात की है, जिन्होंने बताया कि घटना की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

09:00 AM, 20-Jul-2023

सीपीआई सांसद बिनॉय विसवम ने भी मणिपुर हिंसा के मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। इस नोटिस के तहत राज्यसभा की दिन की अन्य कार्रवाई रोककर मणिपुर मामले पर प्राथमिकता से चर्चा की जाएगी। 

08:44 AM, 20-Jul-2023

Monsoon Session Live: संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, मंत्री बोले- मणिपुर मामले पर राजनीति कर रहा विपक्ष

कांग्रेस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
मणिपुर में जारी हिंसा पर संसद में चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। किसी मुद्दे पर ध्यानकर्षण के लिए और जनहित से जुड़े मुद्दे पर तुरंत चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया जाता है। स्थगन प्रस्ताव पेश करने के लिए संसद के 50 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। 

विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इसके संकेत दिए हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को किए ट्वीट में लिखा कि 'मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी और कोई कार्रवाई ना करने से राज्य में अराजकता फैल रही है। मणिपुर में जब भारत के विचार पर हमला हो रहा है तो INDIA इस पर चुप नहीं रहेगा। हम मणिपुर के लोगों के साथ हैं और शांति ही इसका समाधान है।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें